फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: तेतरियाखांड कोलियरी में मूसलाधार बारिश के कारण ट्रक नदी में बहा, जनजीवन प्रभावित

Thu, 19 Jun 2025 04:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातेहार

सार

बताया जा रहा है कि यह ट्रक प्रमोद यादव, ग्राम पिंडारकोम का है। ट्रक मालिक के अनुसार, वाहन पार्किंग स्थल पर खड़ा था, लेकिन अचानक नदी में पानी का स्तर बढ़ने और मिट्टी कटाव के चलते ट्रक बह गया।
विज्ञापन
ट्रक बहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से जारी मूसलधार बारिश के कारण तेतरियाखांड कोलियरी में एक ट्रक नदी में बह गया। भारी बारिश से तेतरियाखांड नदी में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसी कारण मिट्टी का तेज कटाव हुआ, जिससे ट्रक (संख्या JH19B 4092) नदी में जा गिरा।

बताया जा रहा है कि यह ट्रक प्रमोद यादव, ग्राम पिंडारकोम का है। ट्रक मालिक के अनुसार, वाहन पार्किंग स्थल पर खड़ा था, लेकिन अचानक नदी में पानी का स्तर बढ़ने और मिट्टी कटाव के चलते ट्रक बह गया। फिलहाल, ट्रक को क्रेन की मदद से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें: 12वीं पास छात्रों को मिलेगा आईटी सेक्टर में करियर बनाने का मौका, HCL टेक व राज्य सरकार में हुआ करा

इधर, लगातार बारिश के कारण बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग घरों में दुबके हुए हैं। हहारो, दामोदर समेत कई नदियों में पानी लबालब भर गया है, जिससे निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। हालांकि, बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें