फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान के डर से ड्राइवर ने थानेदार पर चढ़ाया ऑटो, रीढ़ की हड्डी टूटी

Fri, 06 Sep 2019 02:57 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पूरे देश में इन दिनों संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट के तहत हो रहे ट्रैफिक चालानों की चर्चा है। लोगों के 23 हजार से लेकर 59 हजार रुपये तक के चालान काटे जा रहे हैं। इसका असर झारखंड में भी देखा जा रहा है। चालक जहां पूरे कागजात लेकर चल रहे हैं वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो पुलिस की नजरों से ओझल होने के फिराक में दुर्घटना का शिकार भी बन रहे हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को रांची मेन रोड पर वाहनों के कागजातों की जांच कर रहे चुटिया थाना के यातायात थानेदार जॉन मुर्मू पर एक ड्राइवर ने ऑटो चढ़ा दिया। इस दुर्घटना में थानेदार की रीढ़ की हड्डी टूट गई। जिसके बाद उन्हें नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। 

घटना की जानकारी होने पर ट्रैफिक एसपी, कोतवाली डीएसपी और हिंदपीढ़ी थानेदार भी अस्पताल पहुंच कर घायल थानेदार मुर्मू का हालचाल जाना। 

पुलिस ने बताया कि थानेदार जॉन मुर्मू रांची मेन रोड पर ओवरब्रिज के समीप वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान तेज गति से आ रहे ऑटो को पुलिसकर्मियों ने जांच के लिए रुकने का इशारा किया। इसी दौरान ड्राइवर जुर्माने के डर से भागने लगा और सामने खड़े थानेदार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी ड्राइवर ऑटो के साथ फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें