फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न रोगों के लिए अलग-अलग वित्तीय पैकेज: झारखंड CM

Wed, 22 Mar 2017 07:53 PM IST
amarujala.com, Presented By- मुकेश झा
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य में स्वास्थ्य, स्वास्थ्य शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत विभिन्न रोगों के लिए अलग-अलग वित्तीय पैकेज बनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रोजेक्ट बिल्डिंग में विभागों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए स्वास्थ्य और वित्त विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है। इस बीमा योजना के तहत राज्य की 80 प्रतिशत आबादी को लाभ मिलेगा। बीमा पॉलिसी से प्रत्येक परिवार के लिए सालाना 2 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य जांच को कवर करने की उम्मीद है। हालांकि उन्होंने विभागों को नई योजना के तहत राज्य के गर्भवती महिला को लाने के लिए भी निर्देश दिया है, जो अभी तक कार्यान्वित नहीं हुआ है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव सुधीर कुमार त्रिपाठी को निर्देश दिया था, कि वे राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में जगह की कमी को सुलझाने की संभावना तलाश करें, जिससे बच्चों और स्त्री रोग विभागों को रांची सदर अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी भवन में स्थानांतरित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें