फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनबाद को मिली तीन समर स्पेशल ट्रेनें

Sat, 30 Mar 2013 02:49 PM IST
धनबाद/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ने धनबाद एवं इसके आसपास के लोगों को तीन समर स्पेशल ट्रेनों की सौगात दी है। यह ट्रेनें मुंबई, हरिद्वार और दिल्ली जाएंगी।
विज्ञापन


कोलकाता-हरिद्वार: 03129/03130 कोलकाता-हरिद्वार सुपरफास्ट ट्रेन का परिचालन 17, 24 अप्रैल, 1, 8, 15, 22, 29 मई, 5, 12, 19 एवं 26 जुलाई को अप में और 19, 26 अप्रैल, 3, 13, 17, 24, 31 मई, 7, 14, 21 एवं 28 जून को हरिद्वार से चलेगी। इस ट्रेन में द्वितीय एसी 2, थर्ड एसी 1, शयनयान 6, साधारण 6 और जीएसएलआर 2 कोच रहेंगे। यह ट्रेन अप में सुबह 4:10 बजे और डाउन में रात्रि 2.10 बजे धनबाद पहुंचेगी।

हावड़ा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस: 03061/03062 हावड़ा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन का परिचालन 16, 23, 30 अप्रैल, 7, 14, 21, 28 मई, 4, 11, 18 एवं 25 जून को हावड़ा से और 18, 25 अप्रैल, 2, 9, 16, 23, 30 मई, 6, 13, 20 एवं 27 जून को लोक मान्य तिलक टर्मिनस से चलेगी।
विज्ञापन


इस ट्रेन में द्वितीय एसी 1, थर्ड एसी 2, शयनयान 10, साधारण दो और एसएलआर का एक कोच रहेगा। यह ट्रेन अप में दोपहर 12:06 बजे और डाउन में संध्या 6:45 बजे धनबाद आएगी।

कोलकाता-आनंद विहार: 03125/03126 कोलकाता-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस का परिचालन 13, 20, 27 अप्रैल, 4, 11, 18, 25 मई, 1, 8, 15, 22 एवं 29 जून को कोलकाता से और 14, 21, 28 अप्रैल, 5, 12, 19, 26 मई, 2, 9, 16, 23, एवं 30 जून को आनंद विहार दिल्ली से चलेगी।
विज्ञापन


इस ट्रेन में द्वितीय एसी 1, थर्ड एसी 3, शयनयान 6, साधारण 6 और एसएलआर का दो कोच रहेगा। यह ट्रेन अप में संध्या 6:15 बजे और डाउन में दोपहर 1:40 बजे धनबाद आएगी। इन ट्रेनों में 1 अप्रैल से अप में यात्रा करने के लिए बुकिंग आरंभ हो जाएगी। यात्री तत्काल का भी फायदा ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें