फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमशेदपुर में दिल्ली जैसा फैल सकता है जहरीला धुआं

Wed, 09 Nov 2016 05:23 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
झारखंड के जमशेदपुर में अलग-अलग जगहों पर डंप किये गये कचरे में पिछले कई दिनों से आग लगने से आसपास जहरीला धुआं फैल रहा है। अगर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो यहां भी दिल्ली जैसी स्थिति पैदा हो जायेगी। जुस्को द्वारा एक्सएलआरआइ के बगल में डंप किये गये कचरे में पिछले दस दिनों से आग लगी हुई है। जिससे 24 घंटे धुआं निकल रहा है। इस वजह से इस क्षेत्र में सांस से संबंधित बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गयी है। शाम के समय यहां लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

 
एक्सएलआरआइ, सीएच एरिया समेत दो लाख की आबादी प्रभावित कचरे  के धुएं से एक्सएलआरआइ, सीएच एरिया समेत आसपास की करीब दो लाख की आबादी  इससे प्रभावित हो रही है। इसको लेकर जुस्को के पास कई बार शिकायत की गयी  है, लेकिन किसी तरह का कोई कदम नहीं उठाया गया है।

कचरे के आसपास बिखरे कुछ सामानों को लोग इकट्ठा कर इसलिए जलाते हैं कि इसे जानवर न खा जायें, लेकिन उनके द्वारा आग लगाये जाने से आग पूरे कचरे में लग जाती है और कई दिनों तक आसपास कचरे जलते रहते हैं। इसे बुझाने का कोई प्रयास नहीं करता है। इससे निकलने वाले जहरीले धुएं से सांस लेने में परेशानी होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें