फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड में कब होगा सीटों का बंटवारा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया बड़ा खुलासा

Sat, 12 Oct 2024 03:41 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड में आगामी कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने ये भी बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इसी महीने राज्य के दौरे पर आएंगे।
विज्ञापन
केशव महतो कमलेश, प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड कांग्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा, सीटों के बंटवारे पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। सीएम दिल्ली में थे, उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ सीट बंटवारे पर भी चर्चा की। लेकिन अंतिम फैसला मिल-बैठकर ही किया जाएगा।
विज्ञापन


'हरियाणा में जो हुआ, वह झारखंड में नहीं दोहराया जाएगा'
झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि हरियाणा में जो हुआ, वह झारखंड में नहीं दोहराया जाएगा। झारखंड की जनता जागरूक है। राज्य में गठबंधन सरकार की उपलब्धियों से लोग खुश हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता की घोषणा के बाद गठबंधन सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे पर फैसला लिया जाएगा।
जनवरी में खत्म हो रहा विधानसभा का कार्यकाल
झारखंड में विधानसभा के लिए चुनाव इस साल होने हैं क्योंकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त हो रहा है। वहीं पत्रकारों से बात करते हुए केश महतो ने कहा, आदर्श आचार संहिता की घोषणा के बाद गठबंधन सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे पर फैसला चर्चा के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी गठबंधन सहयोगी एकजुट हैं और यहां झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के साथ हैं।
विज्ञापन


इस महीने रांची के दौरे पर आएंगे राहुल गांधी
झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने यह भी बताया कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस महीने रांची का दौरा करेंगे। हालांकि राहुल गांधी के दौरे की तारीख अभी तक तय नहीं हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें