देश सेवा की भावना से ओत–प्रोत झारखंड के कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड के देवीपुर निवासी सुजीत कुमार सिंह (27 वर्ष) जम्मू–कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। उनके शहीद होने की पुष्टि बड़े भाई और सीआरपीएफ जवान विकास कुमार ने की है।
जानकारी के अनुसार, सुजीत जम्मू–कश्मीर में पोस्टेड थे। बीती रात परिजनों को फोन पर अचानक सूचना मिली कि सुजीत कुमार सिंह शहीद हो गए हैं। परिजनों के अनुसार रात 9:55 बजे उनकी अंतिम बार घर से बात हुई थी, जबकि 11 बजे शहादत की खबर मिली।