झारखंड में और तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए
- फोटो : पीटीआई
झारखंड में शनिवार को तीन और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 17 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रमुख सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि शनिवार को जिन तीन मरीजों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, उनमें से एक रांची के रेड जोन हिंदपीढ़ी का, दूसरा हजारीबाग का और तीसरा कोडरमा का रहने वाला है।
इन्हें मिलाकर राज्य में अब संक्रमित लोगों की कुल संख्या 17 तक पहुंच गई है, जिनमें से 15 लोगों का संबंध तब्लीगी जमात के कार्यक्रम से है। संक्रमितों में से एक बुजुर्ग व्यक्ति की बोकारो में मौत हो चुकी है।