फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: पलामू में सीपीआई ने दो दिन के बंद का किया ऐलान, दुकानें रहीं बंद जानें; वजह

Fri, 14 Apr 2023 08:21 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अजय कुमार ने बताया कि हाल ही 3 अप्रैल को चतरा जिले में पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में पांच माओवादी मारे गए थे। इनमें से चार आरोपियों पर 60 लाख का इनाम था। इसी के विरोध में भाकपा ने शुक्रवार से दो दिवसीय बंद का आह्वान किया था।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पलामू जिले में सीपीआई (माओवादी) ने दो दिवसीय बंद का आह्वान किया था। इसके बाद शुक्रवार को हरिहरगंज, पिपरा और नौडीहा में कई दुकानें बंद रहीं। सड़कों पर कुछ ही गाड़ियां दिखाई दीं। बंद के कारण आम जनजीवन परेशान रहा।

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अजय कुमार ने बताया कि हाल ही 3 अप्रैल को चतरा जिले में पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में पांच माओवादी मारे गए थे। इनमें से चार आरोपियों पर 60 लाख का इनाम था। इसी के विरोध में भाकपा ने शुक्रवार से दो दिवसीय बंद का आह्वान किया था। इस वजह से आज शुक्रवार को बाजार लगभग बंद ही रहे। सड़कों पर भी कुछ ही गाड़ियां दिखीं। हालांकि, अभी तक किसी भी समस्या की खबर नहीं आई है। आह्वान के कारण पश्चिमी जिलों में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा था। पुलिस का कहना है कि पलामू, लातेहार, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग और लोहरदगा को अलर्ट पर रखा गया था।.

पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने बिहार के गया में झारखंड में दो दिन के बंद की घोषणा की थी। उन्होंने घोषणा के बाद ट्रांसफार्मर पर पोस्टर चिपकाए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें