फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले मिले, मरीजों की संख्या 27 हुई

Wed, 15 Apr 2020 08:32 AM IST
आसिम खान पीटीआई, रांची
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए हैं जिनमें से दो रांची के हिंदपीढ़ी के हैं और एक सिमडेगा जिले का। इसी के साथ राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामले अब 27 हो गए हैं जिनमें से दो मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने वाले तीनों मरीजों की जांच रांची के रिम्स अस्पताल में की गई थी। उनके संक्रमित पाए जाने की पुष्टि रिम्स के निदेशक डा डीके सिंह ने की। सिंह ने बताया कि जो तीन नए कोरोना वायरस मामले राज्य सामने आए हैं उनमें से दो रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से हैं और तब्लीगी जमात के संक्रमित मरीजों के कारण ही संक्रमित हुए हैं।

इनके अलावा तीसरा संक्रमित मरीज सिमडेगा का 17 वर्षीय युवक है जो लोहरदगा के 26 अन्य जमातियों के साथ पृथक वास में था। उसके साथ के सभी लोगों की रिपोर्ट ठीक आई जबकि इस युवक की रिपोर्ट से वह कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया। इससे पहले सोमवार को राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से तीन, बोकारो के गोमिया से एक और गिरिडीह जिले में एक कोरोना वायरस संक्रमित मरीज पाए गए थे।
विज्ञापन


सोमवार को पाए गए संक्रमितों में तीन रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के ग्वालाटोली के हैं जो दिल्ली में निजामुद्दीन के तब्लीगी जमात के मरकज से लौटे लोगों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए। इन्हें रिम्स में पृथक वास में रखा गया था और फिर उन्हें कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। इसके अलावा सोमवार को एक मरीज बोकारो के गोमिया से साड़म गांव से जुड़ा हुआ पाया गया जहां तब्लीगी समाज के लोगों के चलते ही संक्रमण पहुंचा था।

शनिवार का पांचवां कोरोना वायरस संक्रमण का मामला गिरिडीह का है जहां कोरोना वायरस से संक्रमित होने का यह पहला मामला था। उसके संपर्क में आए व्यक्तियों का पता लगाया जा रहा है। अब झारखंड के रांची में कुल 13, बोकारो में नौ, हजारीबाग में दो, सिमडेगा, कोडरमा और गिरिडीह में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज हो गए हैं जिनमें से एक की बोकारो में और एक की रांची में मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें