फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में अकेले लड़ेगी कांग्रेस: शकील अहमद

Mon, 06 May 2013 05:09 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने की संभावनाओं के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन


इस कड़ी में कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने कांग्रेस के अकेले चुनाव लड़ने की बात कही है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद उसके साथ गठबंधन करने की संभावना के संबंध में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता अकेले चुनाव लड़ने की है।

शकील ने कहा कि हम झारखंड विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने के पक्ष में है। पार्टी के अंदर झामुमो से गठबंधन को लेकर पूरी तरह सहमति नहीं बनी है। इस मामले पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने झारखंड विधानसभा को भंग करने या न करने की सिफारिश करने की बात पर कहा कि यह मामला पूरी तरह से केंद्र सरकार और राज्यपाल के बीच का है। इस मामले में क्या हो रहा है इसकी जानकारी हमें नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें