फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झामुमो के द्वार खुले, कांग्रेस स्टैंड साफ करे : हेमंत

Wed, 13 Feb 2013 11:12 AM IST
देवघर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
झामुमो विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन ने झारखंड में सरकार बनाने का फैसला कांग्रेस और राजद पर छोड़ दिया है। साथ ही कांग्रेस को अपना स्टैंड स्पष्ट करने को कहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में मजबूत सरकार बनाने के लिये झामुमो के सभी द्वारा खुले हैं। अब यह फैसला कांग्रसे व राजद को करना है।
विज्ञापन


हेमंत ने कहा कि कांग्रेस से हम यह कहना चाहते हैं कि जल्द ही वह निर्णय ले कि झारखंड में सरकार बनानी है या नहीं और अपना रूख साफ करे। हेमंत सोरने ने यह बातें देवघर में मंगलवार को देवघर परिसदन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।

उन्होंने राष्ट्रपति शासन को सही न बताते हुये कहा कि राज्य में राष्ट्रपति शासन है, लेकिन जनता को इससे कोई फायदा नहीं हो रहा है। जनता द्वारा चुने गये प्रतिनिधि ही जनता का भला कर सकते हैं। राज्य में पहले ही पदाधिकारी बेलगाम थे। अब तो स्थिति और खराब हो गई है।
विज्ञापन


हेमंत सोरेन कहा कि राज्य में लोकतांत्रिक सरकार बनाने की कोशिश की जा रही है। वर्तमान में सरकार बनाना कांग्रेस पर निर्भर है। इस पर सहमति बनती है तो ठीक, वरना विधानसभा भंग कर चुनाव में जाना बेहतर होगा। अब जो सरकार बनेगी, वह विकास के समझौते पर बनेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें