कांग्रेस ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस ने तीन नामों की घोषणा की है जिसमें श्वेता सिंह को संजय सिंह के जगह बोकारो से और योगेंद्र बैठा को सिमरिया से टिकट दिया गया है। बगोदर विधानसभा से वासुदेव वर्मा चुनाव लड़ेंगे।
बता दें कि झारखंड में पांच चरणों में चुनाव होगा और यह 30 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। 20 दिसंबर को आखिरी चरण का मतदान होगा। 23 दिसंबर को परिणाम आएंगे।