कांग्रेस ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए रविवार रात एक और सूची जारी कर दी। इस सूची में पार्टी ने तीन और विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। जगनाथपुर विधानसभा सीट से सोना राम सिंकू और मंदार से सन्नी टोप्पो को टिकट दिया गया है। वहीं, आरक्षित सीट कांके से अजय कुमार की जगह सुरेश बैठा को उम्मीदवार बनाया गया है।
बता दें कि झारखंड में पांच चरणों में चुनाव होगा और यह 30 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। 20 दिसंबर को आखिरी चरण का मतदान होगा। 23 दिसंबर को परिणाम आएंगे।