फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: आज फिर कांग्रेस सांसद धीरज साहू से पूछताछ करेगी ईडी, भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच

Sun, 11 Feb 2024 04:21 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

शनिवार सुबह 11 बजे साहू रांची स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे थे। 11 घंटे तक लगातार पूछताछ के बाद रात 10 बजे वे दफ्तर से बाहर निकले। ईडी का कहना है कि कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शनिवार को साहू से पूछताछ पूरी नहीं हो पाई। इसी वजह से उन्हें आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद धीरज साहू। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू प्रवर्तन निदेशालय के निशाने पर हैं। प्रवर्तन निदेशालय रविवार को भी साहू से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ करेगी। बता दें, ईडी ने साहू से शनिवार को भी पूछताछ की थी। साहू कांग्रेस के वही नेता हैं, जिनके घर से दिसंबर में आयकर विभाग को भारी मात्रा में नगदी बरामद हुई थी। विभाग के अनुसार, छापेमारी के दौरान उन्हें 351.8 करोड़ रुपये मिले थे, जिन्हें उन्होंने जब्त कर लिया था। 

कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह 11 बजे साहू रांची स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे थे। 11 घंटे तक लगातार पूछताछ के बाद रात 10 बजे वे दफ्तर से बाहर निकले। ईडी का कहना है कि कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शनिवार को साहू से पूछताछ पूरी नहीं हो पाई। इसी वजह से उन्हें आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी अधिकारियों का कहना है कि ईडी साहू से झारखंड सीएम हेमंत सोरेन के साथ कथित संबंधों और एक लग्जरी कार के बारे में पूछताछ कर रही है। कार को हमने जब्त कर लिया है।

पूछताछ के बाद ईडी दफ्तर से बाहर आने के बाद साहू ने मीडिया से कहा कि जांच सिर्फ एक गाड़ी को लेकर की जा रही है। गाड़ी मेरी नहीं है। यह गलत है। गाड़ी से मिले नकदी के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। कार मेरी नहीं है।

सोरेन को 31 जनवरी को ईडी ने गिरफ्तार किया था
झारखंड सीएम हेमंत सोरेन को कथित अवैध भूमि अधिग्रहण और कब्जे के मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 31 जनवरी को ईडी ने गिरफ्तार किया था। उस दिन औपचारिक रूप से गिरफ्तार होने से पहले सोरेन ने झारखंड के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। वह फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं। इससे पहले बीते दिसंबर में आयकर विभाग ने ओडिशा स्थित बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) के खिलाफ छापेमारी की थी और 351.8 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे। यह अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है। कंपनी के प्रमोटर्स कांग्रेस विधायक के परिवार से थे। सोरेन ने राजनीतिक एजेंडे और प्रतिद्वंद्विता के साथ कार्रवाई को अंजाम देने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें