फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया और राहुल से मिले झारखंड के कांग्रेस विधायक, जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार

Fri, 17 Jan 2020 03:02 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोनिया, राहुल से मिले झारखंड के कांग्रेसी विधायक - फोटो : Twitter
विज्ञापन

झारखंड के हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए विधायकों ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, सोनिया और राहुल ने अपने नवनिर्वाचित विधायकों को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन




इस मौके पर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह मौजूद थे। सूत्रों का कहना है कि इस मुलाकात के बाद जल्द ही झारखंड में कैबिनेट विस्तार हो सकता है। झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने जीत दर्ज की। झामुमो को 30, कांग्रेस को 16 और राजद को एक सीट मिली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें