फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: उपचुनाव से पहले कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Sun, 26 Feb 2023 02:33 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रांची

सार

सीनियर अधिकारी ने बताया कि राजकिशोर जब अपने घर से मात्र 100 मीटर दूर एक पेट्रोल पंप के निकट अपने मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे, उसी समय एक बाइक से तीन बदमाश आये और उन्होंने उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के रामगढ़ जिले में उपचुनाव से महज दो दिन पहले कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के प्रतिनिधि राजकिशोर बाउरी उर्फ बिदका को शनिवार रात तीन अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। वह भुरकुंडा थाना क्षेत्र में टिपला बस्ती के रहने वाले थे। सीनियर अधिकारी ने बताया कि राजकिशोर जब अपने घर से मात्र 100 मीटर दूर एक पेट्रोल पंप के निकट अपने मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे, उसी समय एक बाइक से तीन बदमाश आये और उन्होंने उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से वह राजकिशोर को अस्पताल ले गयी, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि हमने हत्या की जांच शुरू कर दी है और इस वारदात में शामिल लोगों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। रामगढ़ में 27 फरवरी को विधानसभा उपचुनाव है।

बताया जाता है कि बाइक सवार बदमाश पतरातू की ओर से आए थे। बदमाशों ने कांग्रेस नेता को पहले एक गोली। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद बदमाश उनके करीब आए और ताबड़तोड़ 6 राउंड फायर की। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से फरार हो गए। बदमाशों के इस दुस्साहस को देख किसी भी शख्स की हिम्मत नहीं हुई कि वह कांग्रेस नेता को बचाने के लिए आगे आए। घटना की जानकारी लगते ही विधायक अंबा प्रसाद अस्पताल पहुंचे। इस हत्याकांड को लेकर कांग्रेस नेताओं में रोष है।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, वारदात की जानकारी लगने पर पूर्व मंत्री योगेंद्र साव भी अस्पताल पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने इस घटना की निंदा है। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस प्रशासन और सूबे में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। राजकिशोर के सिर में तीन से चार जबकि पांच गोलियां सीने और पेट में लगी हैं। गोलीबारी के दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई। लोग जब घटना स्थल पर जमा होने लगे तो बदमाशों ने सात से आठ राउंड हवा में  फायर किये। 27 फरवरी को विधानसभा उपचुनाव से पहले हुई इस हत्या के पीछे सियासी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें