फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन का जवान घायल, बीते 15 दिनों में यह तीसरी घटना

Fri, 20 Jan 2023 06:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/चाईबासा

सार

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि माओवादी गतिविधि की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कोबरा बटालियन और झारखंड जगुआर के जवानों समेत सुरक्षाकर्मी और पुलिसकर्मी तुंबहाका जंगल में तलाशी अभियान चला रहे थे। तभी विस्फोटक फट गया। इसमें एक जवान घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक जंगल में शुक्रवार को माओवादियों ने एक आईईडी विस्फोट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान कोबरा बटालियन का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत विमान से रांची के एक अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि माओवादी गतिविधि की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कोबरा बटालियन और झारखंड जगुआर के जवानों समेत सुरक्षाकर्मी और पुलिसकर्मी तुंबहाका जंगल में तलाशी अभियान चला रहे थे। तभी विस्फोटक फट गया। इसमें एक जवान घायल हो गया।

पिछले 15 दिनों में जंगल में यह तीसरा ऐसा आईईडी विस्फोट था। एसपी के मुताबिक, पुलिस को मिसिर बेसरा उर्फ सागर दा, पतिराम मांझी उर्फ रमेश दा उर्फ अनल दा और असीम मंडल उर्फ मनोज दा उर्फ आकाश दा सहित शीर्ष माओवादी नेताओं की इलाके में मौजूदगी की सूचना मिली थी। उन्हें पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऑपरेशन का उद्देश्य गिरिडीह से प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की झारखंड क्षेत्रीय समिति के सदस्य कृष्णा हांसदा की हालिया गिरफ्तारी के विरोध में 22 जनवरी को माओवादियों द्वारा बुलाए गए 24 घंटे के झारखंड बंद से पहले ग्रामीणों में विश्वास पैदा करना भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें