फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला घोटाला: तीन साल की सजा मिलने के तुरंत बाद मधु कोड़ा को मिली जमानत

Sat, 16 Dec 2017 04:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कोयला घोटाले में झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई है साथ ही उन्हें 25 लाख रुपए का जुर्माना भी देना होगा। हालांकि, कोड़ा और बाकी तीन लोगों को दो महीने की अंतरिम जमानत भी दे दी गई, यह जमानत हाईकोर्ट में अपील के लिए दी गई है।
विज्ञापन


बता दें कि 13 दिसंबर को उनको दोषी करार दिया गया था, कोड़ा के साथ पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता, झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव अशोक कुमार बसु को दोषी माना गया था। सभी लोगों को अपराधिक साजिश रचने और सेक्शन 120बी के तहत दोषी पाया गया।

मधु कोड़ा अर्श से फर्श तक, पिता बनाना चाहते थे दरोगा, बेटा बन गया मुख्यमंत्री

क्या है मामला: झारखंड के कोल ब्लॉक को कथित रूप से गलत तरीके से कोलकाता की विनी आयरन एंड स्टील उद्योग लिमिटिड (VISUL) को दे दिया गया था। इसी से जुड़ा यह मामला है। सीबीआई ने आरोप लगाया था कि VISUL जिसने रजहरा नोर्थ कोल ब्लॉक के लिए आठ जनवरी 2007 को अपना नाम दिया था उसको कोल ब्लॉक देने के लिए झारखंड सरकार या फिर स्टील मंत्रालय ने नहीं कहा था, लेकिन 36वीं स्क्रीनिंग कमेटी ने वह ब्लॉक आरोपी कंपनी को देने की वकालत की थी।
विज्ञापन

  I was hopeful that I will get relief but the decision was against me. This is disheartening. This was Court's verdict so I won't comment on it but I have the option to appeal against it in the High Court: Madhu Koda after being granted 2 months statutory interim bail #CoalScam pic.twitter.com/Ga28yqtbLC — ANI (@ANI) December 16, 2017


  Jharkhand Coal scam: Special CBI court in Delhi sentences Madhu Koda three years imprisonment and total fine of Rs 25 lakh — ANI (@ANI) December 16, 2017
सीबीआई ने कहा था कि गुप्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से इस तथ्य को छिपाया था कि झारखंड सरकार ने VISUL को ब्लॉक देने की वकालत नहीं की है। मनमोहन सिंह उस वक्त कोयला मंत्रालय के प्रमुख थे।
विज्ञापन


सीबीआई ने आरोप लगाया था कि कोड़ा, बसु और बाकी दो लोगों ने मिलकर पूरी साजिश रची थी ताकि VISUL को वह ब्लॉक आवंटित कर दिया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें