झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास रविवार को तल्ख तेवरों में दिखाई दिए। अधिकारियों की छोटी से छोटी गलती भी उन्हें नागवार गुजरी, मौके पर ही डीएम को फटकार लगाई तो एडीएम को सस्पेंड करने तक के आदेश कर दिए। मुख्यमंत्री के ये तेवर देख अधिकारियों की दिनभर घिग्गी बंधी रही।
आइए आपको बतातें हैं क्या है पूरा मामला। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास बजट पूर्व रायशुमारी करने के लिए रविवार को धनबाद में आए थे। यहां वह कई जिलों के डीसी और अन्य अधिकारियों के साथ ही जन प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे।
कार्यक्रम के दौरान कई जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की समस्याओं के साथ साथ उन पर सुझाव भी दे रहे थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास की निगाह सामने की सीट पर बैठे बोकारो के डीसी मनोज कुमार पर पड़ी जो कान पर फोन लगाकर बातों में मशगूल थे।