फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: बारह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर अस्पताल में भर्ती; सीडब्ल्यूसी को सौंपा गया

Tue, 13 Oct 2026 02:49 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के चतरा जिले में 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने का गंभीर मामला सामने आया है। रक्तस्राव और पेट में तेज दर्द के बाद परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां तीन दिनों तक उसका इलाज चला।
विज्ञापन
शादी समारोह में दुष्कर्म
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने का अत्यंत गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित बच्ची को अचानक रक्तस्राव और पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद परिजन उसे इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद किशोरी के गर्भवती होने की बात कही, जिसे सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


अस्पताल में तीन दिनों तक चला इलाज
सदर अस्पताल में पीड़ित बच्ची का तीन दिनों से इलाज चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सीय टीम ने बालिका का उपचार जारी रखा। सदर अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉ. मनीष लाल ने बताया कि उपचार के उपरांत सोमवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने बालिका को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की टीम को सौंप दिया।

सूत्रों के अनुसार आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाया था और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। डर के मारे नाबालिग ने इस भयावह घटना की जानकारी अपने माता-पिता को नहीं दी थी। हालांकि जब उसकी तबीयत अत्यधिक बिगड़ गई और रक्तस्राव होने लगा, तब परिजन उसे अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों की जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: पटना में एक बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े AISA-RYA के प्रदर्शनकारी; डाकबंगला चौराहे की ओर आवाजाही प्रभावित
विज्ञापन


परिजनों ने शिकायत दर्ज कराने से किया इन्कार
मामले की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची और नाबालिग के परिजनों से विस्तृत पूछताछ की। सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित नाबालिग की मां से लिखित शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुई। परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज कराने से इन्कार करने के बाद पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने बालिका को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें