फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: चक्रधरपुर में महिला पर्यवेक्षिका की हत्या, किराए के मकान में धारदार हथियार से वार; आरोपी हिरासत में

Thu, 17 Sep 2026 07:16 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में सोनुवा प्रखंड की महिला पर्यवेक्षिका अनीता बिंद की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात चक्रधरपुर के वार्ड सात स्थित शीतला मंदिर ग्वाला पट्टी इलाके में उनके किराए के मकान में हुई।
विज्ञापन
महिला पर्यवेक्षिका अनीता बिंद की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी सिंहभूमि जिले के चक्रधरपुर क्षेत्र में सोनुवा प्रखंड की महिला पर्यवेक्षिका अनीता बिंद की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह वारदात चक्रधरपुर के वार्ड सात स्थित शीतला मंदिर ग्वाला पट्टी इलाके में घटी, जहां मृतका पिछले करीब 15 दिनों से संजय साव के मकान में किराए पर अकेली रह रही थीं।
विज्ञापन


किराए के मकान में हुई वारदात
गुरुवार दोपहर सोनुवा प्रखंड में कार्यरत महिला पर्यवेक्षिका अनीता बिंद अपने किराए के कमरे में मौजूद थीं। इसी दौरान उत्तर प्रदेश निवासी अनिल कुमार बिंद उनसे मिलने उनके कमरे पर पहुंचा। दोनों के बीच बातचीत हो रही थी। कुछ देर बाद मकान के ऊपरी तल्ले से तेज चीख-पुकार और शोर सुनाई देने लगा। आवाज सुनकर आसपास मौजूद पड़ोसी और स्थानीय लोग तुरंत कमरे की ओर दौड़े। लोगों को आते देख आरोपी युवक घबरा गया और कमरे से निकलकर तेजी से बाहर की तरफ भागने लगा।

भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ा
युवक को भागते देख स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाई और पीछा करके कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। इसके बाद जब लोग मकान के ऊपरी तल्ले पर स्थित अनीता बिंद के कमरे में पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। अनीता बिंद कमरे के भीतर गंभीर अवस्था में खून से लथपथ पड़ी हुई थीं। उनके शरीर पर धारदार हथियार से किए गए वार के निशान मौजूद थे।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने घटना की जानकारी तुरंत चक्रधरपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। पकड़े गए युवक अनिल कुमार बिंद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में हिरासत में लिए गए युवक ने खुद को मृतका का प्रेमी बताया है।

ये भी पढ़ें- ‘सेवा संकल्प अभियान’ पर सियासत: लालू के बेटे-बेटी भाजपा पर बोला हमला, रोहिणी और तेजस्वी ने क्या कहा जानिए?
विज्ञापन


दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले
प्राथमिक जांच के अनुसार मृतका अनीता बिंद और आरोपी युवक अनिल कुमार बिंद दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें