सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत ने दुमका कोषागार से 3.97 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से संबंधित चारा घोटाला मामले में राज्य के मुख्य सचिव और तत्कालीन उपायुक्त अंजनी कुमार सिंह सहित सात अन्य लोगों को आरोपी बनाया है।
घोटाले के समय अंजनी कुमार सिंह उपायुक्त थे। इनके अलावा कोर्ट ने मंगलवार को तत्कालीन वित्त सचिव विजय शंकर दुबे, बिहार के पूर्व महासचिव डीपी झा व जांच अधिकारी एके झा को तलब किया। सभी की दलीलें सुनने के बाद जज ने फैसला सुनाने के लिए 15 मार्च की तारीख निश्चित की है। सीबीआई के जज ने सीआरपीसी की धारा 319 के तहत सभी को आरोपी बनाया है।