फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: हजारीबाग में बीएसएफ जवान ने की आत्महत्या

Mon, 31 May 2021 08:26 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग

सार

झारखंड के हजारीबाग में बीएसएफ के एक जवान द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जवान को एक सप्ताह पहले बीमार पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने घटना में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के हजारीबाग में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने अस्पताल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतक जवान की पहचान 24 वर्षीय मृणाल काकोती के रूप में की गयी है। मृणाल एक मई को यहां बीएसएफ के प्रशिक्षण केंद्र और स्कूल में नियुक्त हुए थे। मृणाल को शनिवार रात को बीएसएफ अस्पताल में मृत पाया गया।

हजारीबाग मुफ्फसिल पुलिस स्टेशन के प्रभारी बाजरन महतो ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले बीमार पड़ने के बाद मृणाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृणाल को उनके बिस्तर के पास लटका हुआ पाया गया। घटनास्थल से किसी प्रकार का कोई पत्र बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद मृतक जवान के पैतृक निवास पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें