फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: दो आदिवासी महिला हॉकी खिलाड़ियों के शव पेड़ से लटके मिले, इलाके में हड़कंप

Tue, 13 Aug 2019 05:31 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

झारखंड के सिमडेगा जिले में दो आदिवासी महिला हॉकी खिलाड़ियों के शव एक पेड़ से लटके मिले हैं। उनके परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि दोनों महिला हॉकी खिलाड़ी, सुनंदिनी बागे (23) और श्रद्धा सोरेंग (18) शनिवार से लापता थी। सिमडेगा जिले के बीरू गांव में रविवार को उनके शव एक पेड़ से लटके हुए पाए गए। सुनंदिनी और श्रद्धा के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी हत्या की गई है।

अधिकारी ने कहा कि परिवार के सदस्यों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सोमवार को सिमडेगा सदर अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम किया गया और उनके पैतृक निवास स्थान पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें