फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश के फैसले से भाजपा को होगा फायदा: शत्रुघ्न

Mon, 24 Jun 2013 04:23 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता से नेता बने पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि बिहार में नीतीश कुमार के अलग हो जाने से उनकी पार्टी को राजनीतिक फायदा होगा।
विज्ञापन


फिल्मी दुनिया में बिहारी बाबू के उपनाम से मशहूर श्री सिन्हा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अलग होने से नीतीश कुमार को शुरूआत में तकनीकी लाभ होता भले ही दिख रहा हो पर असल में आने वाले वक्त में ज्यादा फायदा बीजेपी को ही होगा।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने हालांकि उम्मीद से जल्दी अपनी राहें अलग कर लीं पर इससे भाजपा को राज्य में खुल कर सांस लेने का मौका भी मिल गया है।
हमने पहले नीतीश के हर सितम सहे हैं। अब उनके अलग होने के निर्णय से राज्य के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर गया है।

नीतीश कुमार को उन्ही की तर्ज पर जवाब देते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा...'जाना था हमसे दूर बहाना बना दिया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें