फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hazaribag Violence: झारखंड विधानसभा में उठा हजारीबाग हिंसा का मुद्दा, भाजपा ने की जांच की मांग

Thu, 27 Feb 2025 01:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची

सार

भाजपा के बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने कहा कि बुधवार की घटना में कई मोटरसाइकिलों और ऑटो-रिक्शा को आग के हवाले कर दिया गया। उन्होंने कहा, 'सरकार को हस्तक्षेप कर वहां शांति बहाल करनी चाहिए। मंत्री इरफान अंसारी को भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर इस घटना में शामिल होने का आरोप लगाने के लिए माफी मांगनी चाहिए।'
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड विधानसभा में विपक्षी भाजपा ने गुरुवार को हजारीबाग हिंसा का मुद्दा उठाया। भाजपा ने महाशिवरात्रि के दिन हजारीबाग के इचाक में हुई हिंसा का मुद्दा उठाया और झड़पों की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की। दरअसल, बुधवार को इचाक में महाशिवरात्रि के दौरान धार्मिक झंडे और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो समुदायों के लोगों के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन

जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, भाजपा विधायकों ने हजारीबाग झड़प पर राज्य विधानसभा में हंगामा किया और निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की। उन्होंने सरकार से वहां शांति बहाल करने का आग्रह किया। अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि उन्हें बोलने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने उनसे प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह किया।

भाजपा के बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने कहा कि बुधवार की घटना में कई मोटरसाइकिलों और ऑटो-रिक्शा को आग के हवाले कर दिया गया। उन्होंने कहा, 'सरकार को हस्तक्षेप कर वहां शांति बहाल करनी चाहिए। मंत्री इरफान अंसारी को भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर इस घटना में शामिल होने का आरोप लगाने के लिए माफी मांगनी चाहिए।'
विज्ञापन

बाद में भाजपा विधायक अपनी सीटों पर बैठ गए और प्रश्नकाल चलने दिया। इससे पहले भाजपा के हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने झारखंड विधानसभा की एक समिति द्वारा हजारीबाग झड़प की जांच की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें