फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha: लोकसभा में सीएम सोरेन पर भाजपा MP की टिप्पणी का राज्य विधानसभ में उठा मुद्दा, लोगों का बताया अपमान

Wed, 21 Dec 2022 03:28 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, रांची

सार

विधायक प्रदीप यादव ने लोकसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर की गई टिप्पणी को राज्य के लोगों का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि निंदा प्रस्ताव लाया जाए और उसे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भेजा जाए।
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल) - फोटो : फेसबुक/ हेमंत सोरेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की कथित टिप्पणी का मुद्दा राज्य विधानसभा में मंगलवार को उठा। शीतकालीन सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने सांसद की कथित टिप्पणी पर गंभीर आपत्ति जताई थी। हालांकि संसदीय रिकॉर्ड से आपत्तिजनक टिप्पणी को बाद में हटा दिया गया था।
विज्ञापन


विधायक ने सोरेन पर सांसद की टिप्पणी को बताया राज्य के लोगों का अपमान 
विधायक प्रदीप यादव ने लोकसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर की गई टिप्पणी को राज्य के लोगों का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि निंदा प्रस्ताव लाया जाए और उसे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भेजा जाए। उधर, उनका समर्थन झामुमो विधायक सुदिव्या कुमार और राज्य के संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने भी किया। 

भारत जैसे लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों से यह उम्मीद नहीं की जा सकती 
उन्होंने कहा कि निंदा करने का प्रस्ताव आने दीजिए, यह सदन की गरिमा से जुड़ा है। कोई सांसद अगर मुख्यमंत्री पर आरोप लगा रहा है तो यह संवैधानिक नियमों का उल्लंघन है। बाद में जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि झारखंड सरकार सांसद के बयान की निंदा करती है। भारत जैसे लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों से यह उम्मीद की जाती है कि वे चर्चा के दौरान और अपने बयानों में गरिमा बनाए रखें। एक सांसद से इस तरह के बयान की उम्मीद नहीं की जा सकती।
विज्ञापन


सदन की कार्रवाई करनी पड़ी स्थागित
राज्य विधानसभा में सांसद और भाजपा सरकार की नीतियों का जोरदार विरोध करते हुए नारे लगाते हुए वेल में आ गए और अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने उनसे अपनी सीटों पर लौटने का आग्रह किया। विरोध जारी रहने पर महतो ने प्रश्नकाल के दौरान सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। बाद में कार्रवाई  फिर से शुरू हुई, तो शून्यकाल भी बाधित हो गया, जिसके कारण सदन को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें