फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-झामुमो ने राज्य के संसाधनों को लूटा: मरांडी

Mon, 21 Jan 2013 09:54 AM IST
हजारीबाग/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड में अर्जुन मुंडा सरकार के गिरने के करीब दो हफ्ते बाद पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि  भाजपा-झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन केवल इसीलिए किया गया था कि राज्य के संसाधनों की लूट की जा सके।
विज्ञापन


मरांडी ने कहा कि राज्य के संसाधनों को लूटने के लिए भाजपा ने झामुमो के साथ सरकार बनायी जबकि वह इस बात से अवगत थी कि झामुमो भाजपा को राज्य में मदद देने के साथ-साथ केन्द्र में कांग्रेस नीत सरकार को समर्थन देकर दोहरा मापदंड अपना रही है।

लोकसभा सदस्य मरांडी ने यहां एक रैली में कहा कि हालांकि राज्य का गठन 12 साल पहले ही हो गया था लेकिन लोगों की आकांक्षाएं अभी तक अधूरी हैं क्योंकि भाजपा- झामुमो गठबंधन ने व्यापक भ्रष्टाचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें