फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: 'बीजेपी की नजर अल्पसंख्यकों की जमीन पर', जीनल गाला का तीखा हमला

Sat, 21 Jun 2025 09:23 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

केंद्र सरकार द्वारा पारित वक्फ बिल के विरोध में झारखंड में अल्पसंख्यक कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश प्रभारी जीनल गाला और अध्यक्ष मंसूर अंसारी अलग-अलग जिलों में जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी जीनल गाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित वक्फ बिल का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। झारखंड में भी इस बिल के खिलाफ कांग्रेस खासकर अल्पसंख्यक कांग्रेस लगातार सड़कों पर विरोध दर्ज करा रही है। अल्पसंख्यक कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी जीनल गाला और प्रदेश अध्यक्ष मंसूर अंसारी अलग-अलग जिलों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं और उनकी आवाज बन रहे हैं।
विज्ञापन


इसी सिलसिले में 22 जून को राजधानी रांची के बारियातू मैदान में एक बड़ा विरोध कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और लोगों को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को रांची के सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान जीनल गाला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, "वक्फ बिल मुसलमानों को परेशान करने की साजिश है। भाजपा की मानसिकता अल्पसंख्यकों की जमीनें हड़पने की है। लेकिन अल्पसंख्यक कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी। हम सड़क से संसद तक इस बिल के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे और अंत तक मजबूती से खड़े रहेंगे।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि भाजपा लगातार संविधान पर हमला कर रही है। पहले कृषि कानून लाकर किसानों पर हमला किया और अब यह वक्फ बिल लाकर अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही है। लेकिन जैसे तीन कृषि कानून वापस करवाने में कांग्रेस और विपक्ष सफल हुआ, वैसे ही यह वक्फ बिल भी वापस करवाकर रहेंगे।

यह भी पढ़ें: आदिवासी कल्याण योजनाओं की आयोजित हुई समीक्षा बैठक, मंत्री चमरा लिंडा ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश
विज्ञापन


वहीं, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मंसूर अंसारी और महानगर अध्यक्ष हुसैन खान ने कहा कि यह आंदोलन झारखंड तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे देश के मुसलमान इस बिल के खिलाफ एकजुट हैं। झारखंड का विरोध प्रदर्शन देशभर के लिए एक मिसाल बनेगा।








 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें