फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: भाजपा को आदिवासी सीएम बर्दाश्त नहीं, सीएम सोरेन पर लटकी तलवार के बीच कांग्रेस का आरोप

Sat, 27 Aug 2022 12:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

बता दें, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन खदान लीज मामले में घेरे में हैं। चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ की गई शिकायत की जांच के बाद राज्यपाल को रिपोर्ट भेज दी है। माना जा रहा है कि आयोग ने सोरेन को अयोग्य करार देने की सिफारिश की है। अब गेंद राज्यपाल के पाले में हैं। 

विज्ञापन
झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड कांग्रेस ने सीएम हेमंत सोरेन का बचाव करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की ने आरोप लगाया कि भाजपा को आदिवासी मुख्यमंत्री बर्दाश्त नहीं है। किसी भी आदिवासी सीएम को उसने कार्यकाल पूरा नहीं करने दिया। उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा राज्यपाल को भेजी गई रिपोर्ट लीक होने पर भी सवाल उठाया। 

विज्ञापन


तिर्की ने कहा कि वे (भाजपा) परेशान है, इसलिए पहले दिन से ही वह इस सरकार के खिलाफ साजिश कर रही है। जब भी कोई आदिवासी व्यक्ति झारखंड का सीएम बना तो उन्होंने उसे अपना कार्यकाल पूरा नहीं करने दिया। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि झारखंड की राजनीति अलग तरह की है। भाजपा यहां की राजनीति को प्रदूषित कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि यदि चुनाव आयोग ने सीलबंद कवर में रिपोर्ट भेजी थी तो वह खोले जाने के पहले लीक कैसे हुई? झारखंड की गठबंधन सरकार के ताजा निर्णय का आदिवासी क्षेत्रों में भाजपा की राजनीति पर असर पड़ेगा। 
विज्ञापन

 


सीएम सोरेन पर मंडराता खतरा
बता दें, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन खदान लीज मामले में घेरे में हैं। चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ की गई शिकायत की जांच के बाद राज्यपाल को रिपोर्ट भेज दी है। माना जा रहा है कि आयोग ने सोरेन को अयोग्य करार देने की सिफारिश की है। अब गेंद राज्यपाल के पाले में हैं। वे सोरेन को अयोग्य करार दे सकते हैं। इसके बाद राज्य में झामुमो कांग्रेस गठबंधन सरकार में संकट पैदा हो सकता है। सोरेन को इस्तीफा देकर अपना नया उत्तराधिकारी चुनना पड़ सकता है। अगले कुछ घंटों में सोरेन की किस्मत का फैसला हो सकता है। 


उधर, तीन विधायकों की स्पीकर से शिकायत
उधर, राज्य विधान सभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने बंगाल में गिरफ्तार पार्टी के तीन विधायकों की शिकायत स्पीकर न्यायाधिकरण से की है। इन विधायकों को लाखों रुपये की नकदी के साथ पकड़ा गया था। न्यायाधिकरण ने विधायकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें