फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना: जनजातीय गौरव दिवस पर बिहार के दो छात्रों को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, 88% अंक लाकर बने टॉपर

Fri, 13 Nov 2026 08:26 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बिहार के दो मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। जमुई के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, आस्ता के छात्र सुभाष कुमार टुडू ने कला संकाय में 88 प्रतिशत और अजय बास्के ने विज्ञान संकाय में 79.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन
बिहार के दो छात्रों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार में जनजातीय समुदाय के लोगों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। खासकर इस समुदाय के युवाओं एवं छात्रों की पढ़ाई से लेकर रोजगार तक के लिए कई स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बिहार के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव पखवाड़ा के तहत गुरुवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में बिहार के दो मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ।

विज्ञापन


सम्मानित होने वाले दोनों विद्यार्थी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की ओर से संचालित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, आस्ता (झाझा, जमुई) के छात्र हैं। इनमें अजय बास्के और सुभाष कुमार टुडू शामिल हैं। दोनों विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2024-26 में अपने-अपने संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया था।

कला संकाय में सुभाष कुमार टुडू ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया, जबकि विज्ञान संकाय में अजय बास्के ने 79.4 प्रतिशत अंक हासिल कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। शैक्षणिक क्षेत्र में उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उन्हें राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। विभाग ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ये भी पढ़ें- बिहार: आवारा कुत्तों का आतंक, हफ्तेभर में 50 से 60 लोगों को काटा; अस्पताल में वैक्सीन खत्म होने पर हंगामा

सुभाष कुमार टुडू मूल रूप से बांका जिले के चंदन प्रखंड अंतर्गत मुरफोरवा गांव के निवासी हैं। उनके पिता का नाम विनय कुमार टुडू और माता का नाम मीना देवी है। वहीं, अजय बास्के जमुई जिले के झाझा प्रखंड अंतर्गत जुरपनिया गांव के निवासी हैं। उनके पिता का नाम लम्बू बास्के और माता का नाम बड़की मुर्मू है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें