फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: अवैध वसूली के आरोप में सीसीएल के तीन कर्मचारी और एक बाहरी व्यक्ति गिरफ्तार, सीबीआई ने की कार्रवाई

Tue, 15 Jul 2025 06:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: सीबीआई की इस कार्रवाई से कोयला माफिया के बीच हड़कंप मच गया है। इसके बाद धनबाद के कोलियरी इलाकों में भी पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई है। अवैध कोयला तस्करी पर नजर रखने के लिए जगह-जगह तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
कोलयरी क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के कोलयरी क्षेत्रों में कोयले की तस्करी में सीसीएल के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत की सूचना पर सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। रामगढ़ जिले के अरगड्डा कोलियरी में कोयला व्यापारियों से अवैध वसूली के आरोप में सीबीआई ने तीन सीसीएल कर्मचारियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में सीसीएल के कर्मचारी अयोध्या करमाली, विजय सिंह, प्रकाश महली और एक बाहरी व्यक्ति रुपेश कुमार उर्फ मुकेश कुमार शामिल हैं। सीबीआई की टीम ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से एक लैपटॉप और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, जांच में कोयले को अवैध तरीके से बाहर भेजने और पैसों के गुप्त लेनदेन से जुड़े कई अहम सबूत हाथ लगे हैं। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए रांची ले जाया गया है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


पढ़ें:  'पूरा सिस्टम ‘प्रभार’ पर चल रहा या ठप पड़ा है, बड़े टेंडर लटक गए'...भाजपा ने हेमंत सरकार पर कसा तंज

सीबीआई की इस कार्रवाई से कोयला माफिया के बीच हड़कंप मच गया है। इसके बाद धनबाद के कोलियरी इलाकों में भी पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई है। अवैध कोयला तस्करी पर नजर रखने के लिए जगह-जगह तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

इधर, निरसा क्षेत्र के कुछ इलाकों में कच्चे कोयले को पोड़ा बनाकर अवैध रूप से बेचने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर एक भट्टे से करीब 20 टन कच्चा कोयला बरामद किया है। आरोप है कि गुल कोयला बनाने की आड़ में इस भट्टे में अवैध कच्चा कोयला पोड़ा बनाकर बेचा जा रहा था। पुलिस ने कोयला जब्त कर लिया है और इस संबंध में संबंधित लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें