फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल होगी बाबूलाल मरांडी की 'घर वापसी', भाजपा में करेंगे अपनी पार्टी झाविमो का विलय

Sun, 16 Feb 2020 09:28 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
बाबूलाल मरांडी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के अध्यभ बाबूलाल मरांडी सोमवार को भाजपा में शामिल हो जाएंगे। इसके अलावा वह अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर देंगे। इसके लिए उनकी पार्टी की केंद्रीय समिति मंजूरी दे चुकी है। माना जा रहा है कि मरांडी को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। उनकी पार्टी के नेताओं में भाजपा में विलय होने को लेकर उत्साहित हैं।

विज्ञापन


मरांडी की घरवापसी के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 20 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 17 फरवरी को यहां प्रभात तारा मैदान में विलय समारोह में उपस्थित रहेंगे।

झाविमो के प्रधान महासचिव अभय सिंह का कहना है कि उनकी पार्टी का भाजपा में विलय ऐतिहासिक होगा और इसमें शामिल होने के लिए पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता आएंगे। उन्होंने कहा, 'झारखंड को संवारने और राष्ट्रवाद को मजबूती देने के लिए पार्टी कार्यकर्ता नए उत्साह का संदेश लेकर समारोह स्थल से लौटेंगे।'

मरांडी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

विलय के बाद संगठन के स्वरूप और उसमें बाबूलाल मरांडी की भूमिका पर भी चर्चा हुई। भाजपा नेताओं ने मरांडी को महत्वपूर्ण दायित्व देने की बात कही, पर मरांडी ने कहा कि वे एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में भाजपा में शामिल होंगे। उन्हें पद की कोई लालसा नहीं। मरांडी ने अमित शाह से आग्रह किया के वे पार्टी के विलय समारोह में शामिल हों।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक झाविमो के भाजपा में विलय के बाद बाबूलाल को बड़ा पद दिए जाने की संभावना है। बता दें कि वर्ष 2000 में जब बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य बना था, उस वक्त बाबूलाल मरांडी भाजपा के दिग्गज नेता थे और प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें