फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: एनआईए ने नक्सली संगठन पीएलएफआई से जुड़े सात लोगों के खिलाफ पूरक आरोप-पत्र दायर किया

Sun, 16 Feb 2020 08:47 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रांची
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

झारखंड के प्रतिबंधित नक्सल संगठन पीएलएफआई से जुड़े सात लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए)  ने पूरक आरोप-पत्र दायर किया है। इनके पास से विदेशों में बने हथियार एवं गोला-बारूद जब्त किए गए थे, जिसके बाद एनआईए ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


एनआईए के एक प्रवक्ता के अनुसार गुलाब कुमार यादव, रवि यादव, राकेश कुमार पासवान, पवन कुमार यादव, संतोष यादव, सुरेश यादव और प्रमजीत मोची पर भारतीय दंड संहिता, गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून, शस्त्र अधिनियम, आपराधिक कानून संशोधन कानून के प्रावधानों के तहत आरोप लगाए हैं।

अधिकारी ने बताया कि इनमें से छह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है जबकि प्रमजीत फरार है। एनआईए के मुताबिक पीपुल्स लिब्रेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के सदस्य लातेहर के बलुभांग के तितिर महुआ वन क्षेत्र में एकत्र हुए और गैरकानूनी गतिविधि को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन


एजेंसी के मुताबिक विश्वसनीय सूचना के आधार पर छापेमारी की गई और चार आरोपियों को विदेश में निर्मित हथियारों एवं गोला-बारूदों के साथ गिरफ्तार किया गया है। एनआईए ने कहा कि आरोपी सरकारी विकास परियोजनाओं और ट्रांसपोर्टरों के ठेकेदारों से वसूली किया करते थे। उन्होंने अवैध तरीके से विदेश में बने हथियार और गोला-बारूद हासिल किए जिनका इस्तेमाल वसूली के लिए ठेकेदारों और कारोबारियों को डराने के लिए किया जाता था।
विज्ञापन


पहला पूरक आरोप-पत्र शुक्रवार को रांची में एनआईए की विशेष अदालत के समक्ष दायर किया। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें