फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची-धनबाद नगर निगम, रांची रजिस्ट्री कार्यालय और डोरंडा पुलिस स्टेशन पर एसीबी का छापा

Wed, 26 Feb 2020 01:27 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने झारखंड के कई स्थानों पर छापेमारी की। एंटी करप्शन ब्यूरो रांची नगर निगम कार्यालय, धनबाद नगर निगम कार्यालय, रांची रजिस्ट्री कार्यालय और डोरंडा पुलिस स्टेशन में छापेमारी कर रही है। कथित भ्रष्टाचार को लेकर इन विभागों के बारे में शिकायत मिलने के बाद एसीबी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

 

बता दें कि एसीबी को इन जगहों से लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। एसीबी के डीजी के आदेश पर विशेष टीम गठित कर ये कार्रवाई की गई है। सरकारी कार्यालयों के कागजातों को खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि छापेमारी शाम तक जारी रहेगी।
विज्ञापन


एसीबी की टीम धनबाद स्थित नगर निगम कार्यालय में भी छापेमारी कर रही है। निगम के कामकाज के तरीकों की जांच पड़ताल की जा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें