रांची के बरियातू स्थित मेडिकल चौक के पीछे एक बाल्टी में रविवार को एक कटा हुआ हाथ मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही बरियातू थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कटे हुए हाथ को जांच के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया। हालांकि अभी तक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हाथ महिला का है या पुरुष का।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी मेडिकल स्टोर के ठीक पीछे तेतर टोली के पास एक बाल्टी में कटा हुआ हाथ रखा हुआ था। यह देखकर आसपास के लोग सहम गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।