फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह बोले- PM मोदी के नेतृत्व में सही दिशा में देश, सर्जिकल स्ट्राइक बड़ी उपलब्धि

Sat, 16 Sep 2017 01:34 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मिशन झारखंड के तहत बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, दो दिनों से रांची में हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। उन्होंने बीजेपी शासन की तारीफ करते हुए कहा कि, मोदी सरकार ने देश को मजबूत दिशा दी है। उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार के आने के बाद देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
  उन्होंने कहा कि बीजेपी शासन में देश के 14 हजार गांवों में बिजली पहुंची। वहीं स्वच्छता मिशन के तहत देशभर में 4.5 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनवाए गए। 

पढ़ें: पांच अक्टूबर को उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी, इन VVIPका भी रहेगा मूवमेंट

उन्होंने उज्जवला योजना का भी जिक्र किया और कहा कि इस योजना के तहत देश की 2 करोड़ 80 लाख महिलाओं को गैस कनेक्शन उपलब्‍ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि 2022 तक देश के हर गांव में बिजली होगी।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में कालाधन पर रोक लगी है। उन्होंने नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक और डिजिटल ट्रांजेक्शन को भी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। शाह ने कहा कि बीजेपी ने हर तबके के लोगों का ध्यान रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक की वजह से पूरी दुनिया में भारत का रुतबा बढ़ा और सबने भारत की क्षमता का लोहा माना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें