फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी के बयान पर अमर बाउरी का पलटवार, कहा- संविधान पर भरोसा नहीं

Sun, 31 Aug 2025 12:26 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने उपराष्ट्रपति चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार पर उठाए गए सवालों को खारिज कर दिया।
 
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री अमर बाउरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और जेल भेजने के मामले पर केंद्र सरकार पर उठाए गए सवालों को झारखंड विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


अमर बाउरी ने किया कड़ा तंज

अमर बाउरी ने कहा कि बी सुदर्शन रेड्डी द्वारा की गई बयानबाजी न केवल नक्सलियों के समर्थन की तरफ इशारा करती है, बल्कि इंडिया गठबंधन की तुष्टिकरण और वोट बैंक राजनीति को भी उजागर करती है। उन्होंने बताया कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी किसी सरकार के निर्देश पर नहीं हुई, बल्कि यह न्यायपालिका के आदेशानुसार हुई। इसी तरह उनकी जमानत भी न्यायालय के आदेश पर मिली।

ये भी पढ़ें- Jharkhand:  महागठबंधन की 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल होंगे सीएम सोरेन, पटना के गांधी मैदान में देंगे संबोधन
विज्ञापन
विज्ञापन


संविधान पर विश्वास पर उठाए सवाल

बाउरी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार जिस तरह से बयान दे रहे हैं, उससे साफ लगता है कि उनका भारत के संविधान पर विश्वास नहीं है। उन्होंने सभी से अपील की कि संवैधानिक प्रक्रियाओं और न्यायपालिका के आदेश का सम्मान किया जाना चाहिए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें