फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: कथित यौन उत्पीड़न पीड़ित नाबालिग की मौत, दूसरी गंभीर

Sat, 14 Dec 2019 05:54 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

झारखंड के चतरा जिले में दो नाबालिगों के साथ कथित यौन व शारीरिक उत्पीड़न का मामला समाने आया है। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जबकि कई अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार की है। दो दस वर्षीय व एक आठ वर्षीय नाबालिग किरिगडा के जंगलों में लकड़ी लेने गए थे। देर शाम तक वे लौटे नहीं तो परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद इनकी खोजबीन शुरू हुई। 

आठ साल का नाबालिग उन्हें घायल मिला, उसे रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने तीनों ही बच्चों की पिटाई की और दो लड़कियों को अगवा कर घने जंगल में ले गए। पुलिस ने जब और खोजबीन की तो बृहस्पतिवार को दोनों नाबालिग मिल गईं, उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


यहां एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरी को रिम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कहा प्रथम दृष्टया यह मामला यौन उत्पीड़न व हत्या का लग रहा है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें