रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान की सतर्कता के चलते रांची रेलवे स्टेशन पर एक महिला की जान बच गई। दरअसल रविवार को एक महिला यात्री ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह लड़खड़ाने लगी। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के एक कर्मचारी ने यह देखा और तुरंत दौड़कर महिला को बचा लिया।
विज्ञापन
रेल मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस संबंध में कहा गया कि आरपीएफ स्टाफ की सतर्कता के चलते रांची रेलवे स्टेशन पर एक यात्री को बचाया गया। मंत्रालय ने इसके साथ ही इस घटना का एक वीडियो भी पोस्ट किया। इस वीडियो में महिला को ट्रेन में चढ़ने में असफल रहने और फिर लड़खड़ाने पर आरपीएफ जवान की प्रतिक्रिया देखी जा सकती है।