एक अधिकारी ने कहा कि पड़ोसी सरायकेला-खरसावां जिले में स्थित चांडिल बांध का एक स्लुइस गेट मंगलवार रात 10 बजे खोल दिया गया है जबकि तीन और गेट सुबह तीन बजे खोले जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि लगभग 304.93 क्यूमेक (घन मीटर प्रति सेकंड) पानी छोड़े जाने की संभावना है,
पूर्वी सिंहभूम (East Singhbhum) जिला प्रशासन ने चांडिल बांध (Chandil Dam) से पानी छोड़े जाने के बाद मंगलवार रात स्टील सिटी जमशेदपुर (Jamshedpur) के कुछ हिस्सों में अलर्ट जारी किया है। चांडिल बांध से पानी छोड़े जाने के बाद सुवर्णरेखा नदी (Subarnarekha river) में जल स्तर में वृद्धि हुई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि पड़ोसी सरायकेला-खरसावां जिले में स्थित चांडिल बांध का एक स्लुइस गेट मंगलवार रात 10 बजे खोल दिया गया है जबकि तीन और गेट सुबह तीन बजे खोले जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि लगभग 304.93 क्यूमेक (घन मीटर प्रति सेकंड) पानी छोड़े जाने की संभावना है, जिससे मानगो, भुइयांडीह सहित नदी के निचले इलाकों के प्रभावित होने की संभावना है।
पूर्वी सिंहभूम जिले की उपायुक्त विजया जादव ने नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मानगो नोटिफाइड एरिया कमेटी (एमएनएसी) और जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी (जेएनएसी) को अलर्ट पर रखा है। उन्होंने अधिकारियों को सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से जलग्रहण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क करने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
जेएनएसी के विशेष अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, "हमने भुइयांडीह के सामुदायिक भवन में अस्थायी आश्रय गृह बनाए हैं, जहां हम निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को स्थानांतरित करने की योजना बना रहे हैं।"