फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएनओ में प्रतिनिधित्व करेंगे धनबाद के आकाश

Wed, 30 Jan 2013 11:54 AM IST
धनबाद/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
धनबाद के रहने वाले आकाश राय संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं। आकाश यूएनओ में 'इंडियन स्टुडेंट्स पार्लियामेंट' सब्जेक्ट पर देश की ओर से शामिल होंगे। इसके लिये पूरे देश से दस हजार विद्यार्थियों में से 16 का चयन हुआ है।
विज्ञापन


आकाश ने डिग्री कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग कर्नाटक से बीटेक किया है। उन्होंने डीएवी कोयलानगर से साल 2008-09 में बारहवीं की परीक्षायें दी हैं। इंजीनियरिंग की पढाई के दौरान कॉलेज ने उनका नाम इसके लिये भेजा था।

आकाश सहित अन्य चयनित युवकों का दल 13 जून को यूरोपीय देशों की यात्र पर जायेगा। मौके पर दूसरे देश के छात्र-सांसद भी शामिल रहेंगे। वहां वे एक-दूसरे के साथ राजनीतिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का आदान-प्रदान करेंगे। आकाश ने बताया कि राजनीति क्षेत्र खराब नहीं है, महज कुछ लोगों के कारण यह क्षेत्र बदनाम है।
विज्ञापन


यूएन में देश का प्रतिनिधित्व करने के इस मौके को आकाश ने अपने जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने इसका श्रेया अपनी मां अपर्णा और पिता संजीव राय के साथ-साथ अपने स्कूल डीएवी कोयला नगर के प्राचार्य डॉ. केसी श्रीवास्तव को दिया है। आकाश ने कहा कि स्कूली शिक्षा के समय प्राचार्य सहित अन्य टीचर्स के सहयोग और उत्साहवर्धन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें