फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाल: विवाद हुआ तो लोगों ने खुद हटाई मंदिर-मस्जिद!

Mon, 24 Feb 2014 03:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के रामगढ़ के लोगों ने रविवार को भाईचारे की मिसाल पेश की। दोनों पक्ष के लोगों ने स्वेच्छा से कांकेबार में एनएच 33 पर फोर लेन सड़क निर्माण के बीच में आ रहे काली मंदिर व नूरी मस्जिद को हटा लिया।
विज्ञापन


इसके साथ पिछले कई महीनों से चला आ रहा विवाद खत्म हो गया। रविवार को दिन के करीब 11 बजे दोनों पक्षों के लोग कांकेबार पहुंचे और खुद अपने-अपने धार्मिक स्थलों को हटाना शुरू किया।

इससे पहले धार्मिक परंपराओं के अनुसार अनुष्ठान किये गये। बाद में धार्मिक स्थलों के बचे अवशेषों को जेसीबी मशीन से हटा दिया गया।

श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ मां काली की प्रतिमा को वाहन पर रख कर जुलूस के साथ दामोदर नद में उसे विसजिर्त कर दिया।

वहीं धार्मिक स्थलों को हटाने के बाद मुसलिम समाज के लोगों ने बताया कि जब तक कोई दूसरी व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक कांकेबार निवासी सज्जाद खान के घर पर पांच वक्त की नमाज अदा की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें