पहले चरण में 44 'अपराधी' मैदान में
पहले चरण में 30 नवंबर को 13 सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों के लिए कुल 189 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं, जिनमें से 44 पर आपराधिक मुकदमा दर्ज है। 26 प्रत्याशियों पर अति गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
किस पार्टी के कितने उम्मीदवार दागी
- झारखंड विकास मोर्चा जेवीएम के 13 में से छह पर आपराधिक मामला दर्ज
- कांग्रेस के छह में से चार उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामला
- जदयू के 12 उम्मीदवारों के हलफनामों में 5 अपराधिक चरित्र वाले
- भाजपा के 12 में से 4 पर अपराधिक मामले दर्ज
गंभीर किस्मत के आपराधिक मुकदमे
- भाजपा व जदयू के 4—4 उम्मीदवारों पर गंभीर मामले दर्ज
- जेवीएम और कांग्रेस के 3—3 उम्मीदवारों पर गंभीर किस्म के अपराधों के मामले दर्ज