फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: लश्कर-ए-तैयबा की तारीफ में किया था पोस्ट, झारखंड का युवक अरेस्ट; विवादित पोस्ट करने पर एक्शन

Wed, 23 Apr 2025 02:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो

सार

Pahalgam Attack: आरोपी मो. नौशाद ने हमले के बाद एक्स पर एक पोस्ट में पाकिस्तान और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की तारीफ की थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के बोकारो जिले में एक शख्स को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट डाली थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान मो. नौशाद के रूप में हुई है। उस पर आरोप है कि उसने एक्स पर एक पोस्ट में पाकिस्तान और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की तारीफ की थी। बलीदिह थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि उसे मिल्लत नगर से गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पढ़ें: आतंकियों को जवाब दिया जाएगा'...हमले पर भड़के रक्षा राज्यमंत्री सेठ; सोरेन भी दुखी    
विज्ञापन


क्या हुआ पहलगाम में
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम जिले के बैसरन में मंगलवार दोपहर हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। बैसरन घाटी में घुमने आए पर्यटकों पर किए गए इस हमले में 28 लोगों की जान चली गई, जिनमें दो विदेशी नागरिक और दो स्थानीय लोग भी शामिल हैं। जबकि 17 लोग घायल बताये जा रहे हैं। मृतकों में महाराष्ट्र के छह पर्यटक भी शामिल हैं। यह हमला उस वक्त हुआ जब पर्यटक बैसरन के सुंदर नजारों का आनंद ले रहे थे और अचानक गोलियों की गूंज से पूरी घाटी कांप उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें