फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 मिनट में बदल दिया था एक करोड़ कालाधन, पकड़ा गया डाक कर्मचारी

Sun, 20 Nov 2016 02:01 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
नोटबंदी के बीच भ्रष्टाचार के आरोपियों पर अलग से कार्रवाई भी जारी है। झारखंड के दुमका में पुलिस ने डाक कर्मचारी के घर से 40 लाख से ज्यादा रुपये जब्त किए हैं। सभी नोट 100-100 और 50-50 के हैं। आरोप है कि डाक कर्मचारी ने एक माफिया के एक करोड़ रुपए के कालेधन को बदला था।
विज्ञापन


आरोपी डाक कर्मचारी दुमका की एलआइसी कॉलोनी में रहता है। रविवार को उसके आवास पर एसपी शैलेन्द्र कुमार वर्णवाल ने छापेमारी कर 40 लाख से ज्यादा कैश बरामद किए। एसपी ने बताया कि माफिया का बैक डोर से नोट बदलने के धंधे में वह संलिप्त था। शनिवार को एक माफिया अपना एक करोड़ रुपए का कालाधन दुमका पोस्ट ऑफिस में लाया था।

10 मिनट में उसका नोट बदल दिये जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस सूचना पर आगे के जांच में कर्मचारी विनय सिंह तक पुलिस पहुंची। विनय सिंह से पूछताछ में और खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
Dumka (Jharkhand): Cash worth over Rs 40 lakh recovered from the residence of a post office employee during a raid conducted by police. pic.twitter.com/MlsarDPUXO — ANI (@ANI_news) November 20, 2016 Dumka (Jharkhand): SP Shailendra Prasad today conducted raids at 3 different locations and recovered Rs 93 lakhs pic.twitter.com/dPlFrCUkeh— ANI (@ANI_news) November 20, 2016
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें