फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में बड़ा हादसा टला: रांची में चलती बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी; चालीस से अधिक यात्री बाल-बाल बचे

Sat, 25 Oct 2025 08:59 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची-लोहरदगा हाईवे पर शनिवार शाम एक चलती बस में अचानक आग लग गई। बस में सवार 40 से अधिक यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट से लगी और स्थानीय लोगों की मदद से बुझा ली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची में शनिवार शाम एक चलती बस में अचानक आग लग गई, हालांकि गनीमत रही कि बस में सवार 40 से अधिक यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा रांची-लोहरदगा हाईवे पर हुआ जब बस राज्य की राजधानी से चतरा की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


मंदर थाना प्रभारी मनोज कर्माली ने बताया, “बस में करीब 45 यात्री सवार थे। बस जैसे ही मंदर बाजार के पास पहुंची, अचानक उसमें आग लग गई। सौभाग्य से चालक ने समय रहते बस रोक दी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

आशंका: आग बैटरी बॉक्स में शॉर्ट सर्किट से लगी
उन्होंने बताया कि दमकल की गाड़ी थोड़ी देर में मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक स्थानीय दुकानदारों ने आग पर काबू पा लिया था। किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और न ही किसी सामान को बड़ा नुकसान हुआ। प्राथमिक जांच में आशंका जताई गई है कि आग बैटरी बॉक्स में शॉर्ट सर्किट से लगी और बस में रखे रासायनिक पदार्थों के कारण तेजी से फैल गई।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी का बयान
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस को थाने परिसर में खड़ा कर दिया गया है और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। पुलिस ने बताया कि बस मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है, खासकर सुरक्षा उपकरणों जैसे फायर एक्सटिंग्विशर की अनुपस्थिति को लेकर सवाल किए जाएंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले में एक निजी बस में आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गई थी, जब बस एक दोपहिया वाहन से टकरा गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें