फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता पर लगा यौन शोषण का आरोप

Mon, 16 Mar 2015 12:33 PM IST
एजेंसी/रांची, धनबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता मन्नान मलिक के खिलाफ एक नाबालिग लड़की से अनुचित व्यवहार के आरोप में पुलिस ने शनिवार की रात एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


फिलहाल मलिक इस पर प्रतिक्रिया देने के लिए उपलब्ध नहीं हो सके। मन्नान मलिक हेमंत सोरेन सरकार में आपदा प्रबंधन मंत्री रहे हैं।

मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया और जुलूस निकाला। धनबाद सदर के विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन्नान की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उनका पुतला फूंका।
Trending Videos
विज्ञापन

मलिक के आवास पर काम पर थी पीड़िता

धनबाद की रहने वाली 13 वर्षीय पीड़िता पूर्व मंत्री के घर उनकी बीमार पत्नी की देखभाल के लिए रहती थी। 15 दिन पहले दोरंदा स्थित मलिक का आवास छोड़ चुकी लड़की ने पूर्व मंत्री पर मारपीट और यौन शोषण समेत कई अन्य आरोप लगाए हैं।

लड़की ने एक एनजीओ के माध्यम से बाल कल्याण अधिकारी से मिलकर घटना की जानकारी दी। पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने मलिक पर आरोप लगाया कि पिछले तीन साल से उनके आवास पर काम कर रही थी जिसके दौरान पूर्व मंत्री ने उसके साथ मारपीट की और मानसिक शोषण किया।

पुलिस को दी शिकायत में पी‌ड़िता ने कांग्रेस नेता मन्नान मलिक पर यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। मामले पर रांची की एसपी जया राय ने कहा कि दोरंदा थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई और इस मामले में पीड़िता के ‌परिवार के शामिल होने की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें