फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड के पलामू में 'झाड़ फूंक' करने वाले व्यक्ति की टांगी से मारकर हत्या

Tue, 27 Oct 2020 08:03 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदिनीनगर
विज्ञापन
exorcism - फोटो : For Representation Only
विज्ञापन
झारखंड के पलामू जिले के छत्तरपुर थाना अंतर्गत एक गांव में 'झाड़ फूंक' करने वाले एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


छत्तरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शम्भु कुमार सिंह ने पीटीआई को बताया कि कृष्णा सिंह (45) के माता-पिता की भी जादू-टोना को लेकर 2007 में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अपराधी को सश्रम आजीवन कारावास की सजा हुई थी। 



उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि कृष्णा की हत्या पुरानी रंजिश की वजह से हुई है। 

इस बीच, छत्तरपुर थाना प्रभारी उपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि कृष्णा को जंगल में अकेला देख कर अज्ञात लोगों ने उसे टांगी के वार से मार डाला। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें